दों युवकों में हुई कहासुनी, दिनदिहाड़े मारी गोली, आरोपी फरार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

रामनगर शहर में उस हड़कम्प मच गया जब एक युवक ने दूसरे युवक कहासुनी में गोली मार दी, जैसे ही गोली मारने की सूचना रामनगर पुलिस सहित शहर में फैली तो हड़कम्प मच गया। बता दें कि मामला रामनगर एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के ग्राउंड का हैं,

जहाँ दो युवकों के बीच कहासुनी इस कदर बढ़ गई की सागर नाम के युवक ने राजकुमार उर्फ रोनी नाम के युवक को सामने से गोली मार दी| जिससे शहर में हड़कंप मच गया राजकुमार उर्फ रोनी को आननफानन में रामनगर संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ युवक कि हालत नाजुक बताई जा रही है।

युवक कि हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले में पुलिस जांच कर रही है। आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें रवाना कर दी गई है।