लक्सर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 48 घंटे में किया लाखों की चोरी का खुलासा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर–जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

लकसर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है | पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है | बता दें  कि लक्सर में बीती 3 मार्च की रात मे बदमाशों ने अन्नपूर्णा प्रोविजन स्टोर के शटर तोड़कर लाखों के  सामान पर हाथ साफ कर दिया था | एसपी देहात परमेन्द्र डोभाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि  लक्सर पुलिस ने प्रोविजन स्टोर के आसपास लगे कैमरे को खंगालते हुए मामले में छानबीन शुरू कर दी |

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पता लगा लिया चोरी की इस घटना को अंजाम देने वाले आसपास के चोर नहीं है बल्कि यूपी के मेरठ के रहने वाले हैं चोरी का सामान ले जाने के लिए जिस टेंपो का इस्तेमाल किया गया उसके नंबर को ट्रेस करते हुए पुलिस ने उसे पकड़ दिया | जिसके बाद चोरी के मामले की कड़ी खुलती चली गई और पुलिस ने मात्र 48 घंटे में चोरी की घटना में शामिल रहे 5 चोरों को गिरफ्तार कर लिया | जिन की निशानदेही पर अधिकतर सामान बरामद कर लिया गया है |

लक्सर कोतवाली पहुंचकर एसपी देहात परमिंदर सिंह डोभाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए लोगों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है | इन लोगों की निशानदेही पर अधिकतर सामान बरामद कर लिया गया है | बाकी सामान को भी जल्दी ही बरामद कर लिया जाएगा | चोरी की इस घटना के खुलासे के बाद लक्सर पुलिस ने राहत की सांस ली है |