लक्सर में स्वास्थ्य विभाग ने मिशन इंद्रधनुष पर किया फोकस, एसडीएम और सीएचसी ने की मॉनिटरिंग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

राज्य में कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब मिशन इंद्रधनुष पर फोकस कर दिया है | बता दें इस मिशन के तहत खासतौर पर उन बच्चों के टीकाकरण पर ज्यादा जोर है, जो ड्राप आउट है | इसी के तहत आज विभाग ने मैगा टीकाकरण सेशन साइट शुरू कर दी है |

एसडीएम वैभव गुप्ता और सीएचसी अधीक्षक डॉ अनिल वर्मा खुद मिशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं | एसडीएम वैभव गुप्ता और सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल वर्मा ने लक्सर के खरंजा कुतुबपुर गाँव के प्राथमिक स्कूल में बनाई गई टीकाकरण सेशन साइट का फीता काटकर शुभारम्भ किया | इस दौरान एसडीएम ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष का लक्ष्य ड्राप आउट बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करना है | डॉ अनिल वर्मा ने बताया कि बच्चों की मृत्युदर को शून्य करना मिशन इंद्रधनुष का मकसद है  |

उन्होंने बताया कि जिन गांव में टीकाकरण से ड्राप आउट बच्चे ज्यादा है, वहाँ सेशन साइट बनाई गई है| वहीं इस मिशन को सफल बनाने के लिए  सत्तर टीमों का गठन किया गया है |