
स्थान -सल्ट

रिपोटर -गोविन्द रावत

सल्ट विकास खंड के मोहान वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर में आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए वनाग्नि से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी मोहान गंगा सरन ने वन कर्मियों और फायर वाचरों को वनाग्नि नियंत्रण के विभिन्न उपायों की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि गर्मियों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे वन संपदा, वन्यजीव और पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। ऐसी परिस्थितियों में त्वरित सूचना, टीम वर्क और आधुनिक उपकरणों का सही उपयोग अत्यंत आवश्यक है।

प्रशिक्षण के दौरान आग की रोकथाम, फायर लाइन निर्माण, प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने की तकनीक, सुरक्षा उपायों तथा ग्रामीणों को जागरूक करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। गंगा सरन ने सभी फायर वाचरों को अपने-अपने बीट क्षेत्रों में नियमित गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि रोकथाम में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर फायर वाचरों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए और उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम में कू स्टेशन प्रभारी विनोद कुमार, वन दरोगा मोहित आर्य, दीपक कोहली, भुवन चंद्र, रंजना भट्ट, जितेंद्र सिंह, मोहित बिष्ट, वन बीट अधिकारी राजेंद्र सिंह बगडवाल, कैलाश सिंह रावत, राजीव पांडे, किशोर कुमार आर्य, सचिव बुघौडी, राजू राणा, किशोर चंद्र, मनोज कुमार, कमलेश आर्य, फायर वाचर सुभाष चंद्र, सूरज कुमार, संदीप कुमार, घन सिंह और संजय बिष्ट सहित कई वन कर्मी एवं फायर वाचर मौजूद रहे।


