
स्थान -देहरादून

ब्यूरो रिपोट

देहरादून: भाजपा नेता विनोद चमोली ने कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत के हालिया बयानों पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी।


चमोली ने कहा कि कांग्रेस खुद अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भले ही प्रमुख विपक्षी दल हो, लेकिन उसके नेताओं के बयानों से साफ झलकता है कि पार्टी के भीतर संशय की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने हरक सिंह रावत के हालिया बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वयं उन्होंने स्वीकार किया है कि संगठन अभी पूरी तरह मजबूत नहीं है और पार्टी को काफी मेहनत करने की आवश्यकता है।

भाजपा नेता ने कहा कि इस प्रकार के बयान संकेत देते हैं कि कांग्रेस ने हार के लिए पहले से ही “स्पेस” छोड़ रखा है। उनके अनुसार, कांग्रेस अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि वह 2027 में जीत हासिल कर पाएगी या नहीं।


चमोली ने आगे कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर है और कई राज्यों में पार्टी की सरकारें सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।


