लालढांग में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कैंप आयोजित

लालढांग में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कैंप आयोजित

स्थान -हरिद्वार

ब्यूरो रिपोट

लालढांग: सरकार की पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लालढांग में सरकारी कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता की समस्याएं सुनी गईं।

कैंप में सबसे अधिक शिकायतें आधार कार्ड और राशन कार्ड न बनने को लेकर सामने आईं। इसके अलावा ग्रामीणों ने जंगली जानवरों की दहशत, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और बिजली कटौती जैसी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं।

इस दौरान विधायक अनुपमा रावत भी शिविर में पहुंचीं और लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अधिकारियों की मौजूदगी में इस तरह के कैंप लगाए जाना आवश्यक है, ताकि जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान हो सके।

एडीएम प्रशासन की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में आई शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।