
स्थान : चंपावत
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व चंपावत विधायक पुष्कर सिंह धामी का कल 13 जनवरी (मंगलवार) को अपनी विधानसभा चंपावत का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है।


मुख्यमंत्री सबसे पहले जनपद चंपावत के अंतर्गत स्थित माता रणकोची मंदिर सीम पहुंचेंगे, जहां वे दर्शन-पूजन कर माता का आशीर्वाद लेंगे।

दर्शन-पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री धामी जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और क्षेत्रीय जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम संचालन के सभी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि भ्रमण सुचारू और प्रभावी तरीके से संपन्न हो सके।


