हल्द्वानी में स्वदेशी जागरण मंच की मैराथन दौड़ आयोजित, विजेताओं को हुए पुरस्कार

हल्द्वानी में स्वदेशी जागरण मंच की मैराथन दौड़ आयोजित, विजेताओं को हुए पुरस्कार

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

दिनांक 12 जनवरी 2026 को हल्द्वानी के स्टेडियम में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ स्टेडियम से तिकोनिया तक आयोजित हुई।

दौड़ का शुभारंभ हल्द्वानी के मेयर श्री गजराज बिष्ट और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा मैडम ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस दौड़ का आयोजन कुमाऊं संभाग प्रांत की तरफ से किया गया था। दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार ₹3100 लोकेश कुमार और खुशी जी को मिला।

द्वितीय पुरस्कार ₹2100 मोहित और दीपा को प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार ₹1100 मयंक राठौर और पायल को दिया गया। शेष प्रतिभागियों को शान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रांत प्र संयोजक श्री विपिन कर्णवाल, प्रांत समन्वयक पदम शर्मा, नितिन जोशी, सतवीर जी, सुरेश सुयाल, नैनीताल जिला अध्यक्ष अलका सक्सेना, सनील जी, निर्मला पंत और जिला क्रीड़ा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों और आयोजकों ने इस दौड़ को सफल आयोजन बताते हुए इसे युवाओं को स्वास्थ्य, खेल और स्वदेशी चेतना से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया।