खटीमा : वन क्षेत्र में शेर सिंह पर बाघ का हमला, मौत

खटीमा : वन क्षेत्र में शेर सिंह पर बाघ का हमला, मौत

स्थान- खटीमा/उधम सिंह नगर
रिपोर्ट -अशोक सरकार

विधानसभा क्षेत्र खटीमा के सुदूर वर्ति वन क्षेत्र बग्गा 54 में रहने वाले 65 वर्षीय शेर सिंह की वन्यजीवों के हमले में मौत हो गई। ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन के दौरान मृतक का शव पाया, जिसके कुछ अंग वन्यजीवों द्वारा खा लिए गए थे।

ग्रामीणों के अनुसार शेर सिंह अपने मवेशियों को चराने जंगल गए थे। शाम को मवेशी घर लौट आए, लेकिन शेर सिंह घर नहीं पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण जंगल में खोजबीन करने गए, जहां उन्हें दो बाघ दिखाई दिए। थोड़ी दूरी पर मृतक का शव पड़ा मिला।

वन्यजीवों के हल्ला करने पर वे जंगल की ओर भाग गए। इसके बाद बड़ी मुश्किल से शव को कब्जे में लिया गया।

मौके पर सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा नागरिक चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सालय में डॉ. वी. पी. ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है।

परिवार के सदस्यों ने भी पुष्टि की कि शेर सिंह पर किसी वन्यजीव ने हमला किया था।

यह घटना वन क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा और वन्यजीवों के संपर्क को लेकर चिंता पैदा कर रही है।