हल्द्वानी : गोला पार्किंग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

हल्द्वानी : गोला पार्किंग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

गोला बायपास रोड स्थित गोला पार्किंग में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कॉन्स्टेबल मोहम्मद यासीन और कॉन्स्टेबल लक्ष्मण घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव के आसपास का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जा सकेगा।

इस घटना से गोला बायपास रोड क्षेत्र में रहने वाले लोगों में चिंता की लहर है, जबकि पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ाने और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।