
स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

मनरेगा योजना में संशोधन और इसके नाम बदलने को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है।


हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों की आर्थिक रीढ़ थी, लेकिन अब सरकार ने गरीबों से उनके अधिकार छीन लिए हैं और योजना का नाम भी बदल दिया गया।


कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह कदम गरीबों के हितों के खिलाफ है और इसका वह सड़क से लेकर विधान सभा तक हर स्तर पर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएगी और इसके खिलाफ लगातार आंदोलन करती रहेगी।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने कहा कि मनरेगा योजना का उद्देश्य गरीबों को रोजगार और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना था, लेकिन अब योजना में बदलाव से इस उद्देश्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
कांग्रेस ने जनता से भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेने और आवाज उठाने की अपील की।

