
स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


देहरादून में तैनात एएसपी प्रमोद कुमार का तबादला रुद्रपुर किया गया है। वहीं सतर्कता सेक्टर से स्वतंत्र कुमार सिंह को देहरादून भेजते हुए एएसपी देहात-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



हल्द्वानी में तैनात मनोज कत्याल को स्थानांतरित कर 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में नई तैनाती दी गई है। इसके साथ ही उधमसिंहनगर से उत्तम सिंह नेगी का तबादला कर उन्हें एएसपी सतर्कता सेक्टर देहरादून बनाया गया है।

अल्मोड़ा में तैनात हरबन्स सिंह को नैनीताल भेजा गया है। उन्हें एएसपी हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुलिस अधिकारी शेखर चंद्र सुयाल का हरिद्वार देहात से स्थानांतरण कर उन्हें देहरादून नगर भेजा गया है।

एटीसी हरिद्वार में तैनात अनूपा बडोला का तबादला उधमसिंहनगर किया गया है। उन्हें एएसपी अपराध एवं यातायात उधमसिंहनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नैनीताल से अमित कुमार का तबादला कर उन्हें एएसपी टिहरी बनाया गया है।
शासन के आदेश के अनुसार राजेश कुमार मट्ट को एएसपी पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मिथिलेश कुमार सिंह को एएसपी सतर्कता के पद पर तैनाती दी गई है।


हरिद्वार में भी पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। अभय सिंह को एएसपी हरिद्वार ग्रामीण बनाया गया है, जबकि दीपक सिंह को एएसपी हरिद्वार नगर की कमान सौंपी गई है।
शासन के इन तबादला आदेशों के बाद विभिन्न जिलों और इकाइयों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती प्रभावी होगी। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित स्थानों पर कार्यभार ग्रहण कर नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

