लक्सर पुलिस ने 13.81 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

लक्सर पुलिस ने 13.81 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

स्थान : लक्सर
ब्यूरो रिपोर्ट

लक्सर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को 13.81 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कोतवाली लक्सर के एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि 9.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया युवक आदिल है। उसके पास से स्मैक के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया है।

दूसरा आरोपी सुहेल चार ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया।

दोनों आरोपी लक्सर के निहेंदपुर सुठारी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।