

रिपोर्टर-अज़ीम खान
स्थान-काशीपुर

काशीपुर: मोहम्मद के दौरान हुई हिंसा के बाद से ही काशीपुर में पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है और उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है। वहीं बीती देर रात शहर में माहौल बिगाड़ने की साज़िश सामने आई। सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाई गई कि पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई है।



पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवक पूरी तरह सुरक्षित है और वह अपने परिवार के साथ घर लौट चुका है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता चल सके कि इस झूठी खबर को किसने फैलाया।



एडिशनल एसपी ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने साफ कर दिया कि जो भी लोग नफरत की आग भड़काने और अफवाह फैलाने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।



पुलिस की सक्रियता और समय पर कार्रवाई से शहर में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, और नागरिकों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है।



