

लोकेशन: काशीपुर
रिपोर्टर: अज़हर मलिक

काशीपुर: शहर में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे थे, लेकिन अचानक एक झूठी अफवाह ने फिर से तनाव फैलाने की कोशिश की। अलीखां इलाके में हिंसा के बाद पुलिस चौकन्नी थी और जवान जगह-जगह तैनात थे। इसी बीच कुछ लोगों ने अफवाह उड़ाई कि पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई।



अफवाह फैलते ही शहर में सनसनी फैल गई और हालात बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हुआ। पुलिस ने समय रहते इस अफवाह का खंडन किया और स्पष्ट किया कि युवक पूरी तरह स्वस्थ है। हमारी टीम की कैमरों में उस युवक की एक्सक्लूसिव तस्वीरें और वीडियो भी कैद हैं, जिसमें वह अपने पिता के साथ जाते हुए दिखाई दे रहा है।



एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि माहौल खराब करने वाले और अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी, “जो लोग यहां अफवाह का खेल खेलेंगे, उन्हें कानून के शिकंजे से कोई नहीं बचाएगा।” पुलिस CCTV फुटेज और वायरल क्लिप्स के माध्यम से उन लोगों की खोज कर रही है, जो जानबूझकर झूठ फैला रहे हैं या माहौल भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।



पुलिस की तत्परता और समय पर कार्रवाई से शहर में हालात नियंत्रण में हैं, और नागरिकों से संयम बरतने की अपील की गई है।



