यूट्यूबर सौरभ जोशी को भाऊ गैंग से धमकी भरा ईमेल, 5 करोड़ की फिरौती की मांग

यूट्यूबर सौरभ जोशी को भाऊ गैंग से धमकी भरा ईमेल, 5 करोड़ की फिरौती की मांग

स्थान : हल्द्वानी

देश के मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी को अज्ञात अपराधियों की ओर से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला ईमेल मिला है। बताया जा रहा है कि यह ईमेल खुद को “भाऊ गैंग” बताने वाले गिरोह की तरफ से भेजा गया है। ईमेल में न केवल भारी भरकम फिरौती की मांग की गई है, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

इस गंभीर मामले को लेकर सौरभ जोशी ने तुरंत पुलिस को तहरीर सौंप दी है और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। ईमेल की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है और साइबर सेल की मदद से यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि यह मेल कहां से और किसने भेजा। पुलिस ने कहा है कि इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है और सौरभ जोशी की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

कौन हैं सौरभ जोशी?

सौरभ जोशी एक प्रसिद्ध फैमिली व्लॉगर और यूट्यूबर हैं, जिनके यूट्यूब चैनल पर करोड़ों की संख्या में सब्सक्राइबर्स हैं। वे उत्तराखंड के मूल निवासी हैं और देशभर में उनके फैंस की बड़ी संख्या है।

भाऊ गैंग का नाम पहले भी आ चुका है चर्चा में

‘भाऊ गैंग’ नाम पहले भी कुछ मामलों में सामने आया है, हालांकि यह कितना वास्तविक या फर्जी नाम है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है।