काशीपुर में बिना अनुमति निकाले गए जुलूस के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव, एक सिपाही घायल

काशीपुर में बिना अनुमति निकाले गए जुलूस के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव, एक सिपाही घायल

रिपोर्टर /अज़ीम खान

लोकेशन /काशीपुर

रविवार देर रात काशीपुर के मोहल्ला अलीखां में निकाले जा रहे एक जुलूस के दौरान अचानक स्थिति बेकाबू हो गई। प्रशासनिक अनुमति के बिना निकाले गए इस जुलूस में शामिल कुछ उपद्रवी युवकों ने पुलिस के समझाने पर न केवल अभद्रता की, बल्कि पुलिस वाहन पर पथराव भी कर दिया। पथराव में एक सिपाही घायल हो गया और डायल 112 की गाड़ी का सामने का शीशा चकनाचूर हो गया।

बिना अनुमति निकाला गया जुलूस

सूत्रों के अनुसार, मुस्लिम समाज के सैकड़ों युवक और बच्चे “आई लव मोहम्मद” की तख्तियां लेकर जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन बात बिगड़ गई और कुछ युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

पुलिस पर पथराव, एक जवान घायल

पथराव की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा गया। बवाल के दौरान एक सिपाही घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए भेजा गया है।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए काशीपुर व आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तैनात किया गया है। अलीखां मोहल्ले में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, लेकिन किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है।

एसपी अभय सिंह का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभय सिंह ने बताया कि

नदीम अख्तर नामक युवक द्वारा यह जुलूस बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के निकाला गया था। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि

कानून व्यवस्था को किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”


स्थिति पर नजर, सतर्कता बढ़ाई गई

प्रशासन ने इस घटना को साम्प्रदायिक रंग देने से रोकने के लिए एहतियातन कड़े कदम उठाए हैं। क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी, सीसीटीवी फुटेज की जांच, और गश्त बढ़ा दी गई है