

स्थान : हरिद्वार


शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही हरिद्वार का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो उठा है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने नवरात्रि का शुभारंभ किया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।




हरिद्वार के प्राचीन माया देवी मंदिर में विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर में घंटियों की गूंज और जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्ति में डूबा नजर आया।



माना जाता है कि माया देवी मंदिर हरिद्वार के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है और नवरात्रि के दौरान यहां विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पहले दिन से ही क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया, स्थानीय दुकानों से लेकर गलियों तक नवरात्रि की रंगत देखने को मिली।


श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना, माता की घट स्थापना, और व्रत आदि कर मां दुर्गा की उपासना शुरू की। मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।



