जंगल में छापेमारी: 210 लीटर कच्ची शराब बरामद, 6000 किलो लाहन नष्ट

जंगल में छापेमारी: 210 लीटर कच्ची शराब बरामद, 6000 किलो लाहन नष्ट

स्थान – खटीमा /उधम सिंह नगर
रिपोर्ट – अशोक सरकार

सहायक आबकारी आयुक्त प्रतिमन कन्याल के नेतृत्व में आज आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने खटीमा क्षेत्र-2 के अंतर्गत चादा ग्राम से सटे जंगलों में छापेमारी कर 210 लीटर कच्ची शराब बरामद की और लगभग 6000 किलोग्राम लाहन नष्ट किया।

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त आराधना पाल और संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं के.के. कांडपाल के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई, जो 11 सितंबर से 20 सितंबर तक चलाया गया।

जंगल में जलती भट्टियां और अवैध शराब का भंडाफोड़

अभियान के अंतिम दिन टीम ने चादा ग्राम के निकट जंगल क्षेत्र में जगह-जगह छापेमारी की। इस दौरान चार जलती हुई भट्टियों को नष्ट किया गया। साथ ही भारी मात्रा में कच्ची शराब व लाहन मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विशेष टीम का गठन

सहायक आयुक्त प्रतिमन कन्याल ने बताया कि अभियान के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया था, जिसमें आबकारी विभाग, अपराध निरोधक शाखा, वन विभाग और स्थानीय टीमों को शामिल किया गया था।

टीम में मुख्य रूप से शामिल थे:

  • लालू राम, आबकारी निरीक्षक
  • जगदीश कुमार, उप आबकारी निरीक्षक
  • आबकारी विभाग के सिपाही एवं प्रवर्तन अधिकारी

उद्देश्य: अवैध शराब पर सख्त प्रहार

सहायक आयुक्त ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के उत्पादन और तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाना है। भविष्य में भी इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।