सेवा पखवाड़ा के तहत द्वाराहाट में आयोजित हुई “नमो मैराथन”, 80 धावकों ने लिया भाग

सेवा पखवाड़ा के तहत द्वाराहाट में आयोजित हुई “नमो मैराथन”, 80 धावकों ने लिया भाग

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा “नमो मैराथन” का आयोजन द्वाराहाट में किया गया। यह मैराथन द्वाराहाट से भगतोला और फिर भगतोला से द्वाराहाट तक लगभग 11 किलोमीटर की दूरी में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और युवाओं को खेलों में भागीदारी हेतु प्रेरित किया।

विजेताओं की सूची:

महिला वर्ग:
प्रथम – साधना
द्वितीय – कोमल
तृतीय – अंजलि

पुरुष वर्ग:
प्रथम – वीरेंद्र
द्वितीय – दीपक
तृतीय – भास्कर

इसके अतिरिक्त यथार्थ और मयंक को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में शिक्षक ललित नारायण रौतेला का विशेष योगदान रहा। आयोजन के संयोजक पंकज तिवारी, गगनदीप वर्मा तथा वीरेंद्र नेगी रहे।

प्रमुख उपस्थित गणमान्य:

  • भाजपा जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल
  • जिला मीडिया प्रभारी धीरेंद्र मठपाल
  • वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर मठपाल
  • मंडल अध्यक्ष विजय बजेठा
  • महामंत्री हरीश भट्ट
  • उपाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला
  • पूर्व जिला महामंत्री विनोद भट्ट
  • युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय साह
  • जिला मंत्री मनोहर प्रसाद

इस आयोजन में लगभग 80 धावकों सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।