


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव: दिन काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने से मन खुश रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, जिससे आपसी मेलजोल बढ़ेगा और सबको खुशी मिलेगी।
नेगेटिव: छोटी-छोटी बातों पर परेशान होना सही नहीं है, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है और मन को भी शांत रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी समय जरूर बिताएं।

करियर: व्यवसायिक व्यवस्था ठीक बनी रहेगी, लेकिन विरोधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। आपकी कोई व्यवसायिक योजना लीक होने से नुकसान हो सकता है। नौकरी में काम में कोई मनपसंद बदलाव होने से खुशी महसूस होगी।
लव: पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर तकरार हो सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें। प्रेम संबंधों में नजदीकी बनी रहेगी।
हेल्थ: योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें, क्योंकि इस समय तनाव की वजह से आत्मविश्वास और ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव: आज आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं, जिससे आप बहुत ही सुकून और खुशी महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से आप अपने अंदर अद्भुत बदलाव भी महसूस कर रहे होंगे। अगर आज कोई मीटिंग तय है, तो पूरे आत्मविश्वास के साथ जाएं, आपको सफलता मिलेगी।
नेगेटिव: घर में संबंधियों के आने से व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बहुत ज्यादा भावुकता और उदारता पर काबू रखें, क्योंकि कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। बच्चों के मार्गदर्शन के लिए भी आपको समय देना होगा।

करियर: आज का दिन पेमेंट लेने और मार्केटिंग के लिए बहुत अच्छा है। पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। थोड़े से प्रयासों से ही आपके काम बनते जाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों की भी उनकी मेहनत के कारण तरक्की के योग बन रहे हैं।
लव: परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। लव पार्टनर के साथ डेटिंग का कार्यक्रम बनेगा।
हेल्थ: गैस और वायु के कारण जोड़ों में दर्द और बेचैनी जैसी समस्या रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 6


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव: काफी समय से जिस काम के लिए कोशिश कर रहे थे, आज वह हल हो जाएगा और आप मानसिक रूप से भी सुकून महसूस करेंगे। कोई रुका हुआ पैसा भी हासिल हो सकता है। आपकी योजनाबद्ध और अनुशासित तरीके से काम करने की प्रणाली आपको सफलता देगी।
नेगेटिव: अस्वस्थता की वजह से आपकी काम करने की क्षमता में कमी आ सकती है, लेकिन आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। सिर्फ अपने गुस्से और जिद जैसी आदत पर काबू रखें। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियां कुछ सामान्य ही रहेंगी। यह समय धैर्य और शांति से बिताने का है। कोई भी दिक्कत आने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको व्यवसाय संबंधी अच्छी जानकारियां भी मिलेंगी। कोई ऑफिस से जुड़ी यात्रा भी संभव है।
लव: परिवार के लोगों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। प्रेम प्रसंगों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और कुछ समय एक-दूसरे के लिए जरूर निकालें।
हेल्थ: वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 6


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव: खर्चों में संतुलन बनाकर रखने से निवेश से जुड़ी संभावनाएं बनेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को धैर्य और संयम से सुलझाने में सक्षम रहेंगे। घर में बदलाव से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है।
नेगेटिव: घर की सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी में खर्च होगा, जिसकी वजह से बजट बिगड़ भी सकता है। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की भी आशंका लग रही है। बच्चों की गतिविधियों और दोस्तों पर नजर रखना जरूरी है। उनका मार्गदर्शन करते रहें।

करियर: इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में बहुत ही ध्यान रखने की जरूरत है। अपनी काम करने के तरीके में बदलाव करने से आपको व्यवसाय में नई-नई संभावनाओं और अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में किसी छोटी सी गलती की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उच्चाधिकारियों से मदद लेना सही रहेगा।
लव: पारिवारिक माहौल सही और तालमेल से भरा बना रहेगा और सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सहयोग की भावना मजबूत रहेगी।
हेल्थ: ज्यादा तनाव के कारणों से अपना बचाव करें, वरना इनका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव: किसी पॉलिसी या प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने की योजना है, तो आज उससे संबंधित फैसला लेने का सबसे अच्छा समय है। घर के बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद बना रहेगा। कुछ समय धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में बिताएं। इससे आत्मिक और मानसिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव: अपनी गरिमा और गोपनीयता का खास ध्यान रखें, वरना किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। किसी पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
करियर: आपने अगर किसी नए काम की शुरुआत की है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। सफलता पाने के लिए हर संभव कोशिश कामयाब रहेगी। आने वाले समय में यह काम आपके लिए आर्थिक दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद रहेगा। किसी को भी उधार देने से बचें।
लव: परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती और डिनर आदि का कार्यक्रम बनेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
हेल्थ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आदि की जांच नियमित करवाएं और दिनचर्या भी व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6


कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव: आय और खर्च में समानता बनी रहेगी। अगर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आपसी तालमेल से हल हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग लेना भी सही रहेगा। टैक्स से संबंधित कामों को भी आज पूरी तरह से निपटा लें।
नेगेटिव: अपनी योजनाओं और काम करने के तरीके को सबके सामने न लाएं, वरना कोई इसका फायदा उठा सकता है और आपकी मेहनत बेकार हो सकती है। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने से बड़ा खर्च सामने आएगा।
करियर: व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करने से घबराएं नहीं, क्योंकि अभी का संघर्ष और परिश्रम आने वाले समय में अच्छे परिणाम देने वाला है। सिर्फ प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। ऑफिस का माहौल कुछ नकारात्मक ही रहेगा।
लव: परिवार और प्रियजनों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। प्रेम से जुड़े मामलों में अपना कोई वादा जरूर पूरा करें।
हेल्थ: अपने आसपास घट रही नकारात्मक बातों का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। वर्तमान में रहें और अपने कामों में व्यस्त रहें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव: अनुभवी लोगों के साथ किसी मुद्दे को लेकर बातचीत होगी। किसी खास समस्या का भी हल निकलेगा। युवा अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर पूरी तरह गंभीर और जागरूक रहेंगे। जगह में बदलाव को लेकर इच्छुक लोगों के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नेगेटिव: किसी नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार से मनमुटाव होने से आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। दूसरों के अहंकार और गुस्से के सामने अपनी ऊर्जा नष्ट न करें और शांत बने रहें। खर्च की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन अपने बजट का भी सही ध्यान रखें।
करियर: व्यापार से जुड़े लेन-देन करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि जरा सी गलती या चूक का बड़ा नुकसान भुगतना पड़ सकता है। सोशल गतिविधियों में व्यवसाय से संबंधित विचार-विमर्श भी रह सकता है, जो कि भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।
लव: जीवनसाथी और परिवार के लोगों का आपके प्रति पूरा सहयोग रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का मौका मिल सकता है।
हेल्थ: एसिडिटी बनाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। इसकी वजह से शरीर में कहीं न कहीं दर्द जैसी समस्याएं रहेंगी।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 8

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव: घर में कोई धार्मिक या मनोरंजन से जुड़े कामों की योजना बनेगी और घर में सकारात्मक व्यवस्था बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपके भाग्य को मजबूत भी करेगा। उनका मान-सम्मान और आदर बनाए रखें। संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
नेगेटिव: किसी भी तरह की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज ही करें। इससे आप भी तनाव लेने से बच जाएंगे। घर के बुजुर्गों की खास देखभाल और आदर-मान बनाए रखें और उनकी सलाह और मार्गदर्शन को भी प्राथमिकता दें।
करियर: व्यवसाय में सुधार लाने के लिए मीडिया, कंप्यूटर जैसी नई तकनीकी जानकारियों को ज्यादा से ज्यादा सीखने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से बॉस और उच्च अधिकारी खुश रहेंगे, साथ ही तरक्की के भी रास्ते खुलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण डील भी संभव है।
लव: पति-पत्नी के बीच सही तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कड़वाहट आने की संभावना है।
हेल्थ: थकान और कमजोरी महसूस होगी। सही खान-पान और आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 2


धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव: दिन व्यवस्थित तरीके से बीतेगा। रचनात्मक कामों के साथ पढ़ने-लिखने में भी रुचि बढ़ेगी। मीडिया और सामाजिक गतिविधियों में भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। इससे आपको नई-नई फायदेमंद जानकारियां मिलेंगी। विदेश से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव: कुछ विपरीत परिस्थितियां बनी रहेंगी। संतान के करियर से जुड़ी किसी असफलता के कारण मन दुखी रहेगा। इस समय बच्चे का आत्मविश्वास बनाकर रखना बहुत जरूरी है, वरना इसका असर आपके व्यक्तिगत कामों पर भी पड़ेगा।
करियर: इस समय काम की जगह पर ही अपनी उपस्थिति रखें। मार्केटिंग या मीडिया से संबंधित कामों में खास सफलता नहीं मिलने वाली है। अगर कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है, लेकिन जोखिम लेने के बजाय सोच-समझकर फैसला लें।
लव: पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ गलतफहमी हो सकती है। आपस में तालमेल बनाकर रखना बहुत जरूरी है। प्रेम संबंधों में समय और पैसा बर्बाद न करें।
हेल्थ: खांसी, जुकाम या गला खराब रहने जैसी किसी दिक्कत को नजरअंदाज न करें। तुरंत अपना इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव: घर में सही व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी, जिसकी वजह से सभी परिवार के लोग अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों को उच्च-अध्ययन और शोध में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। जीवन बहुत ही सहज और सरल लगेगा।
नेगेटिव: नजदीकी संबंधियों के साथ प्यार भरा व्यवहार बनाए रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें, चोट लगने की स्थिति बन रही है। बढ़ते खर्च परेशान करेंगे।
करियर: आज व्यवसाय में बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत के परिणाम भी बहुत ही अच्छे प्राप्त होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में व्यापार से जुड़ी कोई दिक्कत आ सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी से उसे हल करने में सक्षम रहेंगे।
लव: परिवार के लोगों के सही तालमेल से घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
हेल्थ: असंतुलित खान-पान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या बनी रहेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें और सही इलाज लें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 1


कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव: आज आपकी मेहनत और परिश्रम रंग लाएगी, जिससे आपमें आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। अपनी योग्यता और क्षमता पर भी गर्व होगा। कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेगा।
नेगेटिव: इस समय कहीं भी आना-जाना या यात्रा करने से बचें और ज्यादातर समय अपने घर पर ही बिताएं, क्योंकि किसी प्रकार के वाद-विवाद होने की आशंका लग रही है। फाइनेंस से संबंधित भी कोई चिंता रह सकती है।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियां कुछ धीमी ही रहेंगी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना ही सही है। अपनी काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाएं। बाजार से जुड़े कामों में अतिरिक्त गतिविधियों पर भी ध्यान देना पड़ेगा। नौकरी में अभी जैसी स्थिति है, वैसी ही रहेगी।
लव: अपनी किसी भी व्यक्तिगत समस्या में जीवनसाथी की सलाह लेना बहुत ही फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी आएगी।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। असंतुलित खान-पान की वजह से जलन और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 6

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव: तरक्की के अवसर मिलेंगे, काम का ज्यादा भार बढ़ेगा, लेकिन आप अपनी सकारात्मक सोच और योग्यता से बड़ी आसानी से संभाल भी लेंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपकी जीत संभव है। वित्तीय योजनाओं को पूरा करें।
नेगेटिव: कोई भी मुश्किल आने पर घबराएं नहीं और अपनी सोच सकारात्मक रखें और समस्या का हल ढूंढें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, इसकी वजह से आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण काम टालने भी पड़ सकते हैं।
करियर: आप पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं, तो उसमें सफलता मिलने की भी अच्छी संभावना है। इस दौरान अपनी काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाने की योजनाओं पर विचार करें। लेकिन किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
लव: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ आनंददायक समय बीतेगा।
हेल्थ: बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय खान-पान और दिनचर्या से जुड़ी गतिविधियों को बहुत ही संतुलित रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9


