द्वाराहाट में ‘नमो मैराथन’ का भव्य आयोजन, 80 प्रतिभागियों ने लिया भाग

द्वाराहाट में ‘नमो मैराथन’ का भव्य आयोजन, 80 प्रतिभागियों ने लिया भाग

संजय जोशी
स्थान :रानीखेत

भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा द्वाराहाट में ‘नमो मैराथन’ का आयोजन किया गया। यह मैराथन द्वाराहाट से भगतोला और पुनः द्वाराहाट तक कुल 11 किलोमीटर की दूरी तक आयोजित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट और वरिष्ठ नेता गिरीश चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा दी।

प्रतियोगिता के विजेता

  • महिला वर्ग:
    • प्रथम स्थान – साधना
    • द्वितीय स्थान – कोमल
    • तृतीय स्थान – अंजलि
  • पुरुष वर्ग:
    • प्रथम स्थान – वीरेंद्र
    • द्वितीय स्थान – दीपक
    • तृतीय स्थान – भास्कर

यथार्थ और मयंक को उनके प्रयासों के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक ललित नारायण रौतेला का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के संयोजक पंकज तिवारी, गगनदीप वर्मा तथा वीरेंद्र नेगी रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, जिला मीडिया प्रभारी धीरेंद्र मठपाल, वरिष्ठ नेता सुधीर मठपाल, मंडल अध्यक्ष विजय बजेठा, महामंत्री हरीश भट्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला, पूर्व जिला महामंत्री विनोद भट्ट, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय साह, जिला मंत्री मनोहर प्रसाद सहित लगभग 80 प्रतिभागी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे