नानकाना साहिब यात्रा की अनुमति को लेकर शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसाइटी ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र

नानकाना साहिब यात्रा की अनुमति को लेकर शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसाइटी ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र

स्थान :विकासनगर

शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसाइटी ने पवित्र नानकाना साहिब यात्रा की अनुमति देने की मांग करते हुए भारत के राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। यह पत्र तहसील प्रशासन के माध्यम से भेजा गया, जिसमें यात्रा पर रोक लगाए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया है।

सोसाइटी के पदाधिकारियों ने पत्र में लिखा है कि नानकाना साहिब सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का जन्मस्थान है और उनकी 550वीं प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं को वहाँ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलना चाहिए

उन्होंने बताया कि हर वर्ष देशभर से श्रद्धालु इस पावन तीर्थ स्थल पर जाकर मत्था टेकते हैं, और इस बार भी समाज के लोगों में यात्रा को लेकर गहरी आस्था है। लेकिन वर्तमान में यात्रा पर लगी रोक के चलते श्रद्धालु निराश हैं।

सरकार से की समय पर अनुमति देने की अपील

सोसाइटी ने केंद्र सरकार से यात्रा की शीघ्र अनुमति और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी माँग की है, ताकि श्रद्धालु समय पर यात्रा की तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक आस्था का विषय है और सरकार को इसमें संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

श्रद्धालुओं ने उम्मीद जताई है कि उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार द्वारा जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।