

स्थान ;देहरादून

उत्तराखंड सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 21 सितंबर को आयोजित की जा रही स्नातक स्तरीय परीक्षा से एक दिन पहले उत्तराखंड एसटीएफ और पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के नाम पर पैसे ऐंठ रहे थे।



गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हाकम सिंह और पंकज गॉड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त पैसे का लालच देकर छात्रों को गुमराह कर रहे थे और परीक्षा में मदद करने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलने की फिराक में थे।


पुलिस की मुस्तैदी से हुआ भंडाफोड़
उत्तराखंड एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए समय रहते इन दोनों को पकड़ लिया, जिससे एक बड़े फर्जीवाड़े की साजिश को नाकाम कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य में परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।



परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी : पुलिस
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 21 सितंबर को होने वाली परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की संदेह की कोई स्थिति नहीं है। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।

अभ्यर्थियों से की अपील
पुलिस और आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी दलाल या फर्जी व्यक्ति के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें


