मुंबई: मास्टर जी ने खुशनुमा जीवन जीने के टिप्स साझा किए

मुंबई: मास्टर जी ने खुशनुमा जीवन जीने के टिप्स साझा किए

लोकेशन – ऋषिकेश
संवाददाता – सागर रस्तोगी

16 साल के शोध के बाद मास्टर जी (राजेश कुमार) ने लोगों को खुशनुमा जीवन जीने के टिप्स देने के लिए ऋषिकेश का दौरा किया। मनीराम रोड स्थित जगन्नाथ आश्रम में मीडिया के सामने उन्होंने बताया कि उनके सुझावों पर अमल कर हर व्यक्ति इस भाग-दौड़ वाली जिंदगी में खुश रह सकता है।

मास्टर जी ने दावा किया कि उनके टिप्स सुनने के बाद कई लोग, जो सुसाइड पॉइंट पर खड़े थे, अब अपनी जीवनशैली बदल चुके हैं।

ये टिप्स स्पीच के रूप में सोशल मीडिया पेज पर निशुल्क उपलब्ध हैं और हिंदी व अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में सुनी जा सकती हैं।

मास्टर जी का लक्ष्य है कि उनके खुशनुमा जीवन जीने के टिप्स 800 करोड़ लोगों तक पहुंचें, ताकि देश में कोई भी व्यक्ति दुखी न रहे। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले दुबई, अमेरिका, कुवैत और फिलीपींस जैसे देशों में लाखों लोगों को खुश रहने की कला सिखाई है।