

स्थान : लक्सर


खानपुर। विधायक उमेश कुमार ने अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया और स्थानीय नागरिकों को नई सड़कों की सौगात दी। लगभग 60 लाख रुपये की लागत से नव-निर्मित सड़कों का लाभ भंगेडी महावतपुर, विजयनगर और ढंढेरा के लोगों को मिला।



स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति में विधायक ने सड़क उद्घाटन कर सादगी का उदाहरण पेश किया। भंगड़ी महावतपुर में मदरसे का सौंदर्यकरण कार्य भी कराया गया, जबकि विजयनगर और ढंढेरा में कुल 6 नई सड़कों का उद्घाटन हुआ।



विधायक उमेश कुमार ने कहा कि उनके तीन साल के कार्यकाल में 20 साल की अपेक्षा अधिक विकास कार्य किए गए हैं और आने वाले समय में बड़ी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।





