मंगलौर: लहबोली गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, ग्रामीणों में दहशत

मंगलौर: लहबोली गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, ग्रामीणों में दहशत

रिपोर्टर : शहजाद अली
स्थान : हरिद्वार

मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इससे पहले 18 सितंबर को मन्नाखेड़ी गांव के जंगल में भी युवक का शव इसी तरह पाया गया था।

लगातार शव मिलने की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग दबी जुबान में तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।

मृतक की पहचान मन्नाखेड़ी गांव निवासी युवक के रूप में हुई है, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू पर पड़ताल जारी है।