लक्सर: खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी कर पुराना कुट्टू आटा जप्त किया

लक्सर: खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी कर पुराना कुट्टू आटा जप्त किया

लोकेशन : लक्सर(उत्तराखंड)
संवाददाता : गोविन्द चौधरी

लक्सर। खाद्य सुरक्षा विभाग और लक्सर तहसीलदार की संयुक्त टीम ने दुकानों पर छापेमारी कर पुराने और डुप्लीकेट कुट्टू के आटे को जप्त किया है। छापेमारी के दौरान कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले।

टीम ने कुट्टू के आटे के सभी दुकानों से सैंपल लिए हैं, वहीं एक आटा चक्की से 50 किलो पुराना कुट्टू का आटा बरामद कर उसे जमीन में दबाकर नष्ट कर दिया गया।

फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि सैंपल लैब जांच के लिए भेजे जाएंगे और जांच के परिणामों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पिछले साल नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से कई लोग बीमार पड़े थे। इस बार प्रशासन ने त्योहार से पहले ही जांच अभियान शुरू कर दिया है। अब कुट्टू का आटा सिर्फ सीलबंद पैकेट में ही बेचा जाएगा और बिना लाइसेंस बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।