

स्थान: रुद्रपुर , उधम सिंह नगर

रिपोर्टर: मनोज हालदार

बंगाली समाज की प्रतिष्ठित संस्था बंगाली कल्याण समिति के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी ने अपने पद की जिम्मेदारी संभालते ही समाज के उत्थान और राजनीति में प्रभावी भागीदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है।



प्रेस वार्ता के दौरान दिलीप अधिकारी ने कहा,

“हमें बंगाली कल्याण समिति का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, और हम समाज के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। हमें सितारगंज, दिनेशपुर और रुद्रपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे हम पूरी ईमानदारी और मजबूती से निभाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि आगामी चुनावों में जो भी व्यक्ति समाज की ओर से टिकट के लिए आगे आएंगे, उनकी पूरी जांच–पड़ताल कर ही समर्थन दिया जाएगा।
“हम उन प्रत्याशियों का कैरेक्टर भी देखेंगे, ताकि समाज को चुनाव में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।”

दिलीप अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बंगाली समाज के योग्य प्रतिनिधियों की एक सूची तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी, ताकि समाज के हिस्से का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि
“हम किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने देंगे, और समाज के लोगों के हक की आवाज मजबूती से उठाएंगे।”



