नैनीताल: वांछित अभियुक्त सोनू भयार गिरफ्तार

नैनीताल: वांछित अभियुक्त सोनू भयार गिरफ्तार

स्थान : नैनीताल

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशन में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों और वारण्टियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष बेतालघाट श्री विजय नेगी के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की।

मु0स0सं0 13/25, धारा 8/20/60 NDPS एक्ट में वांछित सोनू भयार, पुत्र सरजीत, निवासी भवानीगंज रामनगर को दिनांक 18/09/25 को उनके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तारी में शामिल टीम:

  1. थानाध्यक्ष: श्री विजय नेगी
  2. हेड कांस्टेबल: नवीन पांडेय
  3. हेड कांस्टेबल: शेर सिंह

पुलिस प्रशासन ने बताया कि अभियान जारी रहेगा और सभी फरार वांछित अभियुक्तों को पकड़ने के लिए सतत प्रयास जारी हैं।