टिहरी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

टिहरी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

स्थान : टिहरी गढ़वाल

टिहरी गढ़वाल। देवप्रयाग क्षेत्र के बछेलीखाल 58 के पास आज एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे के समय वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों और वाहन चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं, तीन धारा चौकी के इंचार्ज ने बताया कि वाहन पलटा जरूर है, लेकिन किसी को भी चोट नहीं आई।