डोईवाला में भारतीय किसान यूनियन का जोरदार प्रदर्शन, पीड़ितों को मुआवजे की मांग

डोईवाला में भारतीय किसान यूनियन का जोरदार प्रदर्शन, पीड़ितों को मुआवजे की मांग

लोकेशन – डोईवाला/देहरादून
रिपोर्टर – आशीष यादव

डोईवाला। भारतीय किसान यूनियन टिकैथ ग्रुप के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा के नेतृत्व में आज किसानों और अन्य आपदा प्रभावित लोगों ने डोईवाला तहसील मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नायाब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें तुरंत समुचित सहायता और सभी को सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि लाल तप्पड़ के जाखन पुल को शीघ्र दुरुस्त किया जाए और नया पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। चेतावनी भी दी गई कि अगर पीड़ितों को उचित सहायता नहीं दी गई, तो किसान यूनियन आंदोलन करेगी।

भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह प्रिंस ने कहा कि सरकार को आपदा को गंभीरता से लेना चाहिए और हर स्तर पर हर प्रभावित व्यक्ति तक मदद पहुंचानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह सभी पीड़ितों की मदद सुनिश्चित करें और समाज का भी नैतिक कर्तव्य है कि वे आपदा प्रभावितों के साथ खड़े हों और हर संभव सहायता दें।