पुलवामा शहीद वीरेंद्र राणा की पत्नी को कांग्रेस ने सौंपा एक लाख रुपये का चेक, किया सम्मानित

पुलवामा शहीद वीरेंद्र राणा की पत्नी को कांग्रेस ने सौंपा एक लाख रुपये का चेक, किया सम्मानित

स्थान – खटीमा ऊधम सिंह नगर
रिपोर्ट – अशोक सरकार

खटीमा कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक भावुक समारोह में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सपूत वीरेंद्र राणा की धर्मपत्नी श्रीमती रेनू राणा को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया।

चेक को भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष श्री करनाल राम रतन नेगी के माध्यम से सौंपा गया। इस मौके पर मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष (भूतपूर्व सैनिक संगठन) गोपाल सिंह गढ़िया, संगठन के पूर्व अध्यक्ष कुंवर सिंह ख़ानका और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद वीरेंद्र राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि वीर शहीदों का बलिदान अमर है और देश उनके ऋण को कभी नहीं चुका सकता। कांग्रेस पार्टी हमेशा शहीदों और उनके परिजनों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।

समारोह के दौरान शहीद वीरेंद्र राणा की वीरता और देशभक्ति को याद करते हुए उनके योगदान को युगों तक प्रेरणा स्रोत बताया गया।