अल्मोड़ा के सिमतोला वन क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया वृक्षारोपण, सेवा पखवाड़ा पर्व के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

अल्मोड़ा के सिमतोला वन क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया वृक्षारोपण, सेवा पखवाड़ा पर्व के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

रिपोर्ट : हरीश भण्डारी
स्थान : अल्मोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा पर्व के तहत अल्मोड़ा के सिमतोला वन क्षेत्र में आज बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने स्कूली विद्यार्थियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर रूद्राक्ष, बेलपत्र, पद्म, देवदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था, बल्कि सेवा पखवाड़ा पर्व के माध्यम से समाज व प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश देना भी रहा।

राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि,

सेवा पखवाड़ा पर्व के अंतर्गत देशभर में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। वृक्षारोपण एक छोटा कदम जरूर है, लेकिन यह आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ी सौगात है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार के आयोजन प्रकृति को संरक्षित करने और समाज को जागरूक करने का प्रभावी माध्यम बनते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वन विभाग की टीम मौजूद रही। आयोजन को सफल बनाने में वन विभाग का विशेष योगदान रहा।