प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ, रक्तदान व स्वच्छता अभियान आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ, रक्तदान व स्वच्छता अभियान आयोजित

रिपोर्टर ; संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया और स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत राजकीय चिकित्सालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया, साथ ही मरीजों को फल व जूस वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। वहीं, आशियाना पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस आज एक सेवा पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर कार्यकर्ताओं ने मानव जीवन की रक्षा में अहम योगदान दिया है। श्री भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ग, हर नागरिक की चिंता करते हैं, उसी भाव से भाजपा कार्यकर्ता भी सेवा पखवाड़े में समर्पित भाव से समाज सेवा में लगे हैं।

सेवा का संदेश फैलाते कार्यकर्ता
भाजपा की इस पहल के माध्यम से समाज में निस्वार्थ सेवा और मानवता का संदेश देने का प्रयास किया गया। पार्टी का लक्ष्य है कि सेवा पखवाड़े के दौरान अधिकाधिक जनसंपर्क कर सामाजिक सहयोग और सहभागिता को बढ़ावा दिया जाए।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग:
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, महामंत्री ध्यान सिंह, गणेश राम, दीप्ति बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, रमेश खानायत, धीरेंद्र मठपाल, मंडल अध्यक्ष ताड़ीखेत मुकेश पांडे, मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।