

स्थान : नैनीताल



नैनीताल। जनपद नैनीताल में सड़क हादसों और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जिलेभर में ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।



अभियान के तहत पुलिस द्वारा रात्रि गश्त, नाका चेकिंग, और विशेष निगरानी के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पकड़े जाने पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।




पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी स्थिति में शराब पीकर वाहन न चलाएं। ऐसा करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि खुद और दूसरों की जान को भी खतरे में डालने जैसा है।



पुलिस का स्पष्ट संदेश:
“सड़क पर सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।”



