ऊधम सिंह नगर के खटीमा में SSB 57 वाहिनी का सेवा कार्य — सैकड़ों ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज और दवाइयां

ऊधम सिंह नगर के खटीमा में SSB 57 वाहिनी का सेवा कार्य — सैकड़ों ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज और दवाइयां

स्थान- खटीमा ,ऊधम सिंह नगर

रिपोर्ट – अशोक सरकार

निशुल्क चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ
एसएसबी 57वीं वाहिनी की पहल पर सिसैया मेला घाट में आयोजित हुआ कैंप


एसएसबी 57वीं वाहिनी द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र स्थित ग्राम सिसैया मेला घाट में एक निशुल्क दवाइयों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया

इस कार्यक्रम में करीब 160 मरीजों को डॉ. बी.पी. सिंह द्वारा निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं और उनकी स्वास्थ्य जांच भी की गई। शिविर में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

डॉ. बी.पी. सिंह ने बताया कि एसएसबी द्वारा ऐसे स्वास्थ्य शिविर सीमावर्ती और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जहां चिकित्सा सुविधाएं सीमित हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और निशुल्क इलाज व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

शिविर के दौरान न केवल मरीजों की जांच की गई, बल्कि उन्हें बीमारियों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने एसएसबी की इस जनकल्याणकारी पहल की प्रशंसा की और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों की मांग की।

समाज सेवा के इस कार्य से एसएसबी की मानवीय पहल और जनसेवा का भाव स्पष्ट रूप से झलकता है।