

रिपोर्टर – शहजाद अली

हरिद्वार, 17 सितंबर

हरिद्वार स्थित प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साधु-संतों ने केक काटकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।



“हर भारतीय के लिए गर्व का दिन” — महामंडलेश्वर संतोषानंद
आश्रम के महामंडलेश्वर संतोषानंद महाराज ने इस मौके पर कहा:

“यह दिन हर भारतीय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी जैसे राष्ट्रसेवक के जन्मदिवस पर हम सभी को उनके सेवा भाव से प्रेरणा लेकर समाज के लिए कुछ सार्थक कार्य करने चाहिए।”


भंडारे और भक्ति से भरा रहा दिन
इस पावन अवसर पर कई आश्रमों में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु, संन्यासी और स्थानीय लोग शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि
“पिछले करीब 20 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आध्यात्मिक और सेवा भाव से प्रेरित आयोजनों के माध्यम से मनाया जा रहा है।”
पूरे आयोजन में देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना देखने को मिली। साधु-संतों ने मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूत बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की और उनके सफल, दीर्घ जीवन की कामना की।

राष्ट्र सेवा में अध्यात्म का योगदान
संतों ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ विकास के कार्य किए हैं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक विरासत और संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई है।




