लोहाघाट में बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर बुलाई गई अहम बैठक, व्यापारियों और पुलिस ने दिए सुझाव

लोहाघाट में बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर बुलाई गई अहम बैठक, व्यापारियों और पुलिस ने दिए सुझाव

– मालवाहक वाहनों पर समयबद्ध प्रतिबंध, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

स्थान:लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

लोहाघाट नगर की लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था और हर दिन लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए रविवार को व्यापार मंडल की पहल पर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।
सैनिक विश्राम गृह में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने की, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।


बैठक में उठे प्रमुख मुद्दे

बैठक में सभी ने नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम से निजात पाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
व्यापारियों ने स्टेशन बाजार में ग्राहकों के वाहनों के चालान न करने और उन्हें खरीदारी के लिए उचित समय देने की मांग की।

व्यापारियों के सुझावों में शामिल थे:

  • व्यापारियों के दोपहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करना।
  • डाक बंगला रोड, डिग्री कॉलेज रोड, गांधी चौराहा, मीना बाजार चौराहा आदि में सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई की मांग।
  • ग्राहकों को सहूलियत देने के लिए व्यापारियों ने खुद के वाहनों को पार्किंग में खड़ा करने की सहमति जताई।

व्यापारियों का पूर्ण सहयोग का आश्वासन

व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने कहा कि नगर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापारी पुलिस का पूर्ण सहयोग करेंगे
उन्होंने सभी व्यापारियों से अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करने की अपील की और कहा,

“हमें अपने व्यापार के लिए नहीं, बल्कि ग्राहकों के लिए जगह बनानी होगी, तभी व्यापार आगे बढ़ेगा।”


सीओ ने दिए सख्त निर्देश

सीओ शिवराज सिंह राणा ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और थानाध्यक्ष को सोमवार से ही कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा:

  • नगर में मालवाहक वाहन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किसी भी हालत में सामान नहीं उतारेंगे
  • सड़क किनारे स्थायी रूप से खड़े वाहनों का चालान होगा।
  • जरूरत पड़ने पर क्रेन से भी वाहन हटाए जाएंगे
  • पार्किंग नियमों के उल्लंघन पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

सभी से सहयोग की अपील

सीओ ने सभी वाहन स्वामियों और व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने और अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करने की अपील की ताकि नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जा सके