चंपावत: मूसलाधार बारिश से फिर बंद हुआ टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, जनता में भारी नाराजगी

चंपावत: मूसलाधार बारिश से फिर बंद हुआ टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, जनता में भारी नाराजगी

स्थान: चंपावत

संवाद्दाता-लक्ष्मण बिष्ट

जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन फिर एक बार प्रभावित हो गया है। चार दिन पहले खोला गया टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) एक बार फिर भारी मलवा और भूस्खलन के चलते बस्तियां, स्वाला और टिफिनटोफ के पास से बंद हो गया है। इससे क्षेत्र में यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।


स्वाला में 12 दिन बाद खुला था मार्ग, अब फिर हुआ बंद

एनएच विभाग ने स्वाला में 12 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को खोलने में सफलता पाई थी, लेकिन सिर्फ चार दिन बाद ही फिर से भारी बारिश और मलबा गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे रोडवेज बसों का संचालन, जो कि 14वें दिन शुरू हुआ था, फिर से रोकना पड़ा है।


बंद मार्गों की स्थिति:

राष्ट्रीय राजमार्ग:

टनकपुर-पिथौरागढ़ राजमार्ग: स्वाला, बस्तियां, टिफिनटोफ के पास बंद

ककरालीगेट – ठुलीगाड़ – भैरव मंदिर मार्ग: पूर्णतः बंद

ग्रामीण मार्ग:

छतकोट, शिफ्टी, ललूवापनी: बंद

आमोडी – छतकोट: बंद

गल्लागाँव – देवलीमाफी मार्ग: बंद


प्रशासन की अपील:

पुलिस एवं प्रशासन ने जनता से अपील की है कि:

“अत्यावश्यक स्थिति में ही यात्रा करें। प्रस्थान से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी जरूर लें। वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतें। अनावश्यक यात्रा से बचें।”


स्थानीय जनता में नाराजगी

लगातार ऑल वेदर सड़क के अवरुद्ध रहने से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और मरीजों को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रशासन की बार-बार की कोशिशों के बावजूद सड़कें बार-बार बंद हो रही हैं, जिससे स्थानीय जनता में भारी रोष है।