

स्थान-हरिद्वार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय (ACMO) के ड्राइवर ने अपनी लिव-इन पार्टनर पिंकी की हत्या कर दी और फिर खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।



हत्या के बाद थाने पहुंचा आरोपी
आरोपी का नाम मुकेश बताया जा रहा है, जो एसीएमओ ऑफिस में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। मुकेश ने किसी धारदार हथियार से पिंकी की हत्या की और उसके तुरंत बाद रानीपुर कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया।


पीड़िता चलाती थी ब्यूटी पार्लर
मृतका पिंकी, शिवलोक कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दोनों बीते कुछ वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। उनकी एक 8 वर्षीय बेटी भी है, जबकि आरोपी मुकेश के पहले से दो बेटे भी हैं।


हत्या का कारण: आपसी विवाद की आशंका
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आपसी विवाद को ही हत्या का कारण माना जा रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि:
“आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि सच सामने आ सके।“



