

स्थान-देहरादून



बरसात के बाद उत्तराखंड में एक बार फिर चारधाम यात्रा पूरी तरह से पटरी पर लौट आई है। यात्रा फिर से शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और अब तक 43 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। यह जानकारी पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक मामलों के मंत्री सतपाल महाराज ने दी।


आपदा के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कायम


मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस वर्ष आपदा की चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले वर्षों की तुलना में वृद्धि देखी गई है। उन्होंने इसे उत्तराखंड सरकार की तैयारियों और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बताया।

सतपाल महाराज बोले:
“हमारे चारधामों में श्रद्धालु लगातार आ रहे हैं। आपदा के बावजूद यात्रा में कोई कमी नहीं आई है, बल्कि श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ा है।“

देशभर के श्रद्धालुओं से की अपील
मंत्री महाराज ने देश के अन्य राज्यों से भी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक संख्या में उत्तराखंड आएं और चारधाम यात्रा का पुण्य लाभ लें।
उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर सरकार की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।




