रामनगर में पिता की डांट से नाराज़ किशोर ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

रामनगर में पिता की डांट से नाराज़ किशोर ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

स्थान-रामनगर, उत्तराखंड

गूलरघट्टी नई बस्ती क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 16 वर्षीय किशोर ने पिता की डांट से आहत होकर घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान फैसल पुत्र नूर अली के रूप में हुई है। गुरुवार को किसी बात को लेकर पिता द्वारा डांटने के बाद फैसल ने घर में रस्सी का सहारा लेकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कोतवाली के एसआई जोगा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इस दर्दनाक घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।