रामनगर: 4.70 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

रामनगर: 4.70 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

स्थान-रामनगर

कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 4.70 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि गुरुवार को क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने हितेश सिंह उर्फ भूरी, पुत्र जिगेन्द्र, निवासी लूटाबड़, रामनगर को गौजानी कब्रिस्तान नाले के पास से गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।