नैनीताल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सुराज सेवा दल ने जताई गहरी चिंता, चेताया प्रशासन

नैनीताल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सुराज सेवा दल ने जताई गहरी चिंता, चेताया प्रशासन

स्थान-हल्द्वानी

संवाद्दाता- पंकज सक्सेना

नैनीताल जनपद में पिछले कुछ महीनों से बढ़ रही अपराध और असामाजिक गतिविधियों को लेकर सुराज सेवा दल ने गहरी नाराज़गी जताई है। संगठन ने कहा है कि जिले में मारपीट, धमकी, गुंडागर्दी जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

सुराज सेवा दल के पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो जिले में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संगठन ने प्रशासन को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्हें जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

संगठन की प्रमुख मांगें:

असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

पुलिस गश्त और निगरानी को प्रभावी ढंग से बढ़ाया जाए।

जनता को सुरक्षा का ठोस अहसास कराया जाए।

अपराधियों पर नरमी बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

    संगठन का कहना है कि वर्तमान में आम जनता डर और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। इसके लिए पूरी तरह से प्रशासनिक लापरवाही जिम्मेदार है।

    जनहित में आंदोलन की चेतावनी

    सुराज सेवा दल ने स्पष्ट किया कि वे जनहित में शांति पूर्ण ढंग से समाधान चाहते हैं, लेकिन यदि प्रशासन ने कानून व्यवस्था सुधारने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो संगठन आंदोलनात्मक कदम उठाने में संकोच नहीं करेगा।