


नई दिल्ली

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही ₹500 के नोट बंद करने वाला है। पोस्ट में यह भी कहा जा रहा है कि 90% एटीएम से केवल ₹100 और ₹200 के नोट ही निकलेंगे, और ₹500 के नोटों को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा।



हालांकि, इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। RBI ने ऐसी किसी भी योजना की न तो पुष्टि की है, न ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।



आरबीआई या वित्त मंत्रालय की ओर से ₹500 के नोट को बंद करने संबंधी कोई अधिसूचना या प्रस्ताव फिलहाल मौजूद नहीं है।


सच्चाई क्या है?
- ₹500 के नोट चलन में बने रहेंगे और वैध मुद्रा के रूप में पूरी तरह मान्य हैं।
- RBI द्वारा ATM में ₹100 और ₹200 के नोटों की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम लोगों को छोटे नोट आसानी से मिल सकें।
- यह कदम ₹500 के नोटों को बंद करने की तैयारी नहीं, बल्कि सुविधा और संतुलित वितरण सुनिश्चित करने के लिए
निष्कर्ष:

सोशल मीडिया पर चल रही ₹500 के नोट बंद होने की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं।

आम जनता से अपील है कि ऐसी अपुष्ट और अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर भरोसा न करें और केवल RBI या सरकारी पोर्टलों से मिली जानकारी पर ही विश्वास करें।



