




हल्द्वानी

दीपक अधिकारी

कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी की पत्नी कविता जोशी ने आज साकेत और कौशल कॉलोनी में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया।


जनसंपर्क के दौरान महिलाओं के उत्साह ने प्रचार अभियान में नई जान फूंक दी। कविता जोशी ने क्षेत्र की महिलाओं से संवाद करते हुए हल्द्वानी के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी के संकल्पों को साझा किया।




उन्होंने सभी से अपील की कि वे मतदान के दिन बड़ी संख्या में मतदान करें और हल्द्वानी के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।



