आज का राशिफल

आज का राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- डेली रूटीन में बदलाव के लिए अपनी दिलचस्पी वाले कामों को समय दें। इससे आपको आत्मिक खुशी महसूस होगी। सक्रियता और आत्मविश्वास से टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में दखल न दें। न ही बिना मांगे सलाह दें। किसी तरह की बदनामी हो सकती है। किसी खास मुद्दे पर फैसला लेने से पहले परिवार की राय जरूर लें।
व्यवसाय- बिजनेस में सुधार होगा। साथ काम करने वालों को सहयोग मिलेगा। रुके कामों को गति देने के लिए समय अनुकूल है। मार्केटिंग के कामों में फायदेमंद स्थिति रहेगी। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों से मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य- वायरल, खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं से परेशान होंगे। अपना ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- बहुत काम रहेगा। इससे जल्दी समस्याएं सुलझ जाएंगी। बिजी शेड्यूल में थोड़ा समय सुकून और मौज-मस्ती के लिए भी निकालेंगे। दोस्तों से मुलाकात के मौके मिलेंगे।
नेगेटिव- थोड़ा समय खुद के लिए निकालेंगे। कामकाज के बोझ से खुद को चिंता में न डालें। घर में रिश्तेदारों के आने से खर्चा और काम दोनों बढ़ेंगे। मकान, गाड़ी के कागज संभालकर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में पूरी शिद्दत और मेहनत से काम करना फायदेमंद होगा। रास्ते खुलेंगे। कामकाजी महिलाएं अपनी भूमिका अच्छे से निभा लेंगी। नौकरीपेशा लोगों को काम में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। अधिकारियों से सलाह लेना फायदेमंद होगा।
लव- घर में कोई पूजा-पाठ की योजना बनेगी। अपोजिट जेंडर वालों के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। मान-सम्मान का भी ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम और पॉल्यूशन से अपना बचाव करें। खांसी, जुकाम और वायरल बुखार होने की आशंका है। आयुर्वेदिक इलाज लेना बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सुखद दिन व्यतीत होगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। कोई फंसा हुआ पैसा भी आज वापस मिलने की प्रबल संभावना है। राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप विशेष मुकाम भी हासिल करेंगे।
नेगेटिव- लेनदेन संबंधी मामलों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। आपका गुस्सा और दूसरों पर बहुत अधिक अधिकार पूर्ण व्यवहार करना आपको अपने नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है। बच्चों का अपने पढ़ाई व करियर को लेकर तनाव रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में अगर पार्टनरशिप करने का प्लान बन रहा है, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्य स्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन स्टाफ का सहयोग बना रहेगा। सरकारी नौकरी में लोग अपने कार्य भार से संतुष्ट रहेंगे।
लव- परिवार के साथ मौजमस्ती और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा। इससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी आएंगी।
स्वास्थ्य- आपकी ही लापरवाही की वजह से डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती हैं। व्यायाम, योगा आदि पर भी जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सितारों की स्थिति अच्छी होगी। जिम्मेदारियां निभा लेंगे। निजी कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। अपने कॉन्टैक्ट सोर्स को और मजबूत करें। इनसे आपको फायदा हो सकता है।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में बिना मांगे सलाह न दें। दखल देने से मुसीबत में पड़ सकते हैं। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। किसी यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। थोड़ा समय बच्चों के साथ भी बीताएं।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली और गतिविधियों को किसी से शेयर न करें। लेनदेन में फायदा होगा। साझेदारी की योजना है, तो ज्यादा सोच-विचार करने की जरूरत है।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी दूर होंगी। नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य नरम रह सकता है। इलाज लेने में लापरवाही न करें। आराम भी लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मन मुताबिक कामों में समय बीताएं। इससे आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। मेहनत से दिनचर्या व्यवस्थित कर लेंगे। लेनदेन पर ध्यान देना आपके भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अच्छे से विचार करना होगा। अनुभवी से सलाह जरूर लें। आपकी भावुकता का कुछ लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
व्यवसाय- बिजनेस पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा। सोच-समझकर पैसा लगाने से फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस में अच्छी डील होने की संभावना है। ऑफिस में किसी साथी से विवाद होने की स्थिति बन सकती है।
लव- घर में शांति और खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के पर भरोसा रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- सिर और जोड़ों का दर्द हो सकता है। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। गैस्ट्रीक चीजें खाने से परहेज रखें। सिर और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव होगा। नई जानकारी और उपलब्धियां मिलेंगी। आप तनावमुक्त तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
नेगेटिव- दोस्तों ओर रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रखें। गुस्से के कारण आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। समय पर अपने स्वभाव में भी बदलाव और समझदारी लाएं। खर्चा करते समय बजट का ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में दिक्कत आने पर अपने सिद्धांतों से समझौता करना पड़ सकता है। कार्य स्थल पर स्टाफ की गतिविधियों को नजर अंदाज न करें। हर काम कार्य में अपनी उपस्थिति बनाए रखें। नौकरी में फाइनेंस संबंधी काम ध्यान से करें।
लव- वैवाहिक संबंधों में तालमेल रहेगा। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग या डिनर पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- लापरवाही और तनाव की वजह से बदहजमी और एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं। संतुलित आहार लें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले समय से चल रही कोई समस्या दूर होने वाली है। थोड़ा समय अनुभवी और बड़े लोगों के सानिध्य में बीताएं। इससे आपकी विचारधारा में सकारात्मक बदलाव होगा। मुश्किल समय को आसान बना लेंगे।
नेगेटिव- व्यवस्थित रहने के लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास बनाए रखें। पड़ोसियों के साथ बहस में न पड़ें। शांतिपूर्ण तरीके से समय बीताएं। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें। नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- रुका पैसा मिल सकता है। मौजूदा बिजनेस संबंधित नया काम शुरू करने की योजनाएं बनेंगी। मशीनरी और लोहे के बिजनेस में दिक्कत आ सकती है। ऑफिशियल यात्रा का ऑफर मिल सकता है।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। घर-परिवार में सुखद और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य- व्यस्तता की वजह से सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- बहुत भागदौड़ वाला दिन रहेगा, लेकिन मेहनत के मुताबिक नतीजे मिल जाएंगे। भावुकता की बजाय व्यावहारिक सोच रखने का दिन है। महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। नए संपर्क बनेंगे। फायदेमंद भी साबित होंगे।
नेगेटिव- बातचीत में नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें। रिश्ते और आपकी इमेज, दोनों ही बिगड़ सकते हैं।। इससे आपके काम करने की क्षमता प्रभावित होगी। जमीन-जायदाद का कोई महत्वपूर्ण फैसला आज न लें।
व्यवसाय- बिजनेस के टारगेट पूरे करने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। करियर में नई जानकारियां मिलेंगी। अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
लव- वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे। शादी लायक लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम प्रसंग अच्छे रहेंगे।
स्वास्थ्य- सेहत संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोग समय निकालकर आराम करें। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- जो लोग विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें जल्दी ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। समस्या से घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने की कोशिश करें। सफल रहेंगे। परिवार में संबंधियों के आने से घर में अच्छा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- भविष्य के बचत की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। इसके लिए फालतू खर्चो पर कटौती करें। कोई भी हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों अच्छे से पढ़ लें। आप से कोई भूल हो सकती है या कोई चीटिंग भी कर सकता है। बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन पर अमल करें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से तालमेल बैठाने में समस्या रहेगी, इसलिए हर गतिविधि पर नजर रखें। कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ेगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को मर्जी के विपरीत ड्यूटी करनी पड़ सकती हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण मंगलमय होगा। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटींग का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- गलत खानपान से पेट खराब हो सकता है। अपने वजन को भी कंट्रोल करना जरूरी है। संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज सामाजिक गतिविधियों में एक्टिव रहेंगे। इससे नेटवर्क बढ़ेगा और कई संभावनाएं मिलेंगी। किसी नजदीकी संबंधी से साथ चल रहा पुराना विवाद दूर होगा। धार्मिक कामों में दिलचस्पी रहेगी। छोटे भाई-बहनों को आपके मार्गदर्शन से मदद मिलेगी।
नेगेटिव- दूसरों की बातों पर भरोसा करने की बजाय खुद के फैसलों को प्राथमिकता दें। लापरवाही में लेनदेन में नुकसान हो सकता है। कहीं निवेश करने का मन है तो कुछ समय के लिए रुक जाना उचित रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में नए काम की शुरुआत के लिए समय ठीक नहीं है। कानूनी और निवेश संबंधी जटिलता का सामना करना पड़ सकता है। कपड़ों के बिजनेस में अच्छा फायदा मिलेगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों से तालमेल बना रहेगा। व्यवस्था में सुधार होगा।
लव- पति-पत्नी के मतभेद परिवार की व्यवस्था पर हावी न होने दें। आपसी तालमेल से समस्या सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में समय खराब न करें।
स्वास्थ्य- अव्यवस्थित दिनचर्या से गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। योगा करें और संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मेहनत और कार्य क्षमता के दम पर सफलता मिलेगी। परिवार की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए चल रही कोशिशें सार्थक साबित होंगी। निजी व्यस्तता के साथ सामाजिक कामों में भी समय बीताएंगे।
नेगेटिव- फालतू बातों में मंथन करने से मानसिक रूप से थकान होगी। समस्या में अनुभवी लोगों का सलाह और मार्गदर्शन लें। घर के किसी व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। लोगों को पढ़ाई में बहुत मेहनत करने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में ठीक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई नीतियां बनानी होंगी। विपरीत परिस्थिति में धैर्य और शांति से समय का इंतजार करें। किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है। जो फायदेमंद रहेगी। नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल होंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच करीबी संबंधी के कारण गलतफहमी हो सकती है। लव पार्टनर की पसंद ना पसंद का भी ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रहे कमजोर स्वास्थ्य को लेकर तनाव और चिंता रहेगी। इलाज लेने में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का मौका मिल सकता है। लक्ष्य प्राप्ति में भी मदद मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। संतान की उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- युवा लोग किसी भी परिस्थिति में अपना मन कमजोर न होने दें। भाइयों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। रिश्तों को बनाए रखने के लिए समझदारी और धैर्य रखें। महंगी चीज की खरीदारी करने में जल्दबाजी न करें।
व्यवसाय- बिजनेस में उधार लेनदेन आज न करें, तो बेहतर है। मार्केटिंग के कामों पर ज्यादा ध्यान दें। अपने कॉन्टैक्ट बढ़ाएं। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस का काम ज्यादा रहेगा। इस वजह से छुट्‌टी पर भी काम करना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक जीवन में मधुरता और आपसी तालमेल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भावनात्मक नजदीकी आएगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से थकान और सिरदर्द हो सकता है। यह समय बहुत व्यवस्थित तरीके से जीने का है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5