


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। उन के माध्यम से आपको निश्चित कुछ लाभ होने वाला है। आपकी उपलब्धियों और सेवा सुश्रुषा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन में उदासी रहेगी। घर में बहुत अधिक टोका-टाकी रखने से पारिवारिक लोगों को परेशानी हो सकती है। कुछ समय परिवार तथा बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें तथा उनकी दिक्कतों को दूर करने में सहायता दें।
व्यवसाय- बिजनेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी कुछ विचार-विमर्श होगा। अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाएं। ऑफिस में किसी सहयोगी की वजह से आपको शर्मिंदगी भी हो सकती हैं।
लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से आप राहत महसूस करेंगे। मानसिक और शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होने से सुकून मिलेगा। अपने आदर्शों और मान-सम्मान के प्रति सजग रहेंगे। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती हैं।
नेगेटिव- आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके कार्य में अप्रत्यक्ष रूप से कुछ व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन करना नुकसानदायक रहेगा। इस समय कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाने में कुछ मेहनत रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में चल रही चुनौतियों से राहत मिलने की संभावना है। तनाव मुक्त होकर अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में भी स्थिति उत्तम रहेगी। कामकाज में पारदर्शिता रखना जरूरी है। वर्किंग महिलाओं को काम में सफलता मिलेगी।
लव- घर में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। लव मेट के साथ मुलाकात बहुत ही खुशनुमा रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा जाग सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और तुरंत इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- बेहतरीन समय है। हाथ में आए किसी भी अवसर को गंवाए नहीं। व्यवस्थित रहने से घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से अपने अंदर भरपूर सकारात्मक एनर्जी महसूस होगी।
नेगेटिव- अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। अच्छा दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने से परहेज करें। बहुत अधिक प्रैक्टिकल होना भी संबंधों को खराब कर सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी व्यस्तता रहेगी। इस वजह से अगर अपने कार्य स्थगित भी करने पड़े, तो चिंता ना करें।
व्यवसाय- साझेदारी का काम करने से पहले सोच विचार करें, फिर कदम आगे बढ़ाएं। फाइनेंस संबंधी किसी भी गतिविधि में बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है। आपका अपने काम के प्रति गंभीरता और संजीदगी से अंजाम देना कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का जल्दी ही समाधान मिलेगा तथा आपसी संबंध और ज्यादा मधुर भी हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य- इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर जरूर ध्यान दें। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन सुखद व्यतीत होगा। सोचे हुए सभी कार्य पूरा होने से उत्साहित रहेंगे। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा और परिजनों से मुलाकात भी होगी। ससुराल पक्ष से चल रहा कोई विवाद हल होता लग रहा है।
नेगेटिव- सबको खुश रखने के चक्कर में अपने व्यक्तिगत जीवन से किसी भी तरह का समझौता करना ठीक नहीं है। इसलिए अपने दिखावे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएं। अपने कार्यों के प्रति ज्यादा एकाग्र चित्त रहें। कुछ समय पारिवारिक और बच्चों की समस्याओं को सुनने और सुलझाने में भी जरूर लगाएं।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, किसी बड़े अनुबंध के मिलने की भी संभावना हैं। अपनी योजनाओं और कार्य प्रणाली को सीक्रेट रखें, वरना कोई प्रतिद्वंद्वी इनका फायदा उठा सकता है। नौकरी में किसी मन मुताबिक प्रोजेक्ट के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम भी बनेगा। प्रेम संबंधों में संबंधी कोई भूमिका बन सकती है।
स्वास्थ्य- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना ले। पैरों में दर्द और चोट जैसी समस्या रहेगी। थोड़ा सावधान रहें और उचित आराम ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- परिवार जनों के सहयोग से किसी खास गतिविधि को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने से आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की भरपूर संभावना है। युवा वर्ग को बहुत समय से अपने करियर संबंधित चल रहे प्रयासों का परिणाम मिलने वाला है।
नेगेटिव- किसी योजना या पॉलिसी आदि पर निवेश करने से पहले उससे संबंधित जानकारी अवश्य हासिल कर ले। सामाजिक गतिविधियों को अत्यधिक व्यस्तता की वजह से टालना पड़ सकता है। कोर्ट के संबंधी मामले के दस्तावेज व पेपर्स को संभालकर रखें।
व्यवसाय- कारोबार में ज्यादा काम होने से निजी काम अधूरे रह सकते हैं। आज की गई मेहनत आने वाले दिनों में आपको बहुत फायदा देगी। ऑफिस में भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को उनके काम में ज्यादा टोका-टाकी करने से उनके कार्य क्षमता पर असर आएगा।
लव- घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आएगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा पॉल्यूशन और मौसम के बदलाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपनी दिनचर्या और आहार को संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यवस्थित तथा संयमित दिनचर्या रखने से कई तरह की उलझनों से छुटकारा मिलेगा। खुद को तनावमुक्त और उर्जा से पूर्ण महसूस करेंगे। शाम के समय नजदीकी रिश्तेदार व मित्रों के साथ भी सुखद समय व्यतीत होगा। किसी खास विषय पर विचार-विमर्श भी रहेगा।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी अथवा वाहन के खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना है तो अभी उचित समय का इंतजार करना जरूरी है, क्योंकि इस समय कोई नुकसान की आशंका है। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के प्रति लापरवाही करके अपना ही नुकसान करेंगे। आज किसी भी तरह के उधारी संबंधी लेनदेन ना ही करें।
व्यवसाय- आर्थिक दृष्टि से समय लाभप्रद है। बदलाव संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा। कार्यभार की वजह से अत्यधिक व्यस्तता रहेगी परंतु सभी निर्णय खुद ही लेने का प्रयास करें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का काम समय पर पूरा न होने से अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। विवाहेत्तर प्रेम संबंध घर की व्यवस्था को खराब कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से अनियमित दिनचर्या आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेंगी। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा हल्का खानपान ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपनी दैनिक गतिविधियों में कुछ नयापन लाएं। इससे माहौल सुखद बनेगा। कुछ समय से चल रही किसी चिंता या तनाव से राहत मिल सकती है। इस समय अतिरिक्त आय की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। कुछ समय मौज-मस्ती के लिए भी निकालें।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी कार्रवाई करते समय कागजात अच्छी तरह जांच पड़ताल करें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। खर्चों के प्रति कंजूसी करना परिवार के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत करें। किसी एमएलए या राजनेता से आपकी मुलाकात का अवसर मिले तो गंवाए नहीं। यह मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने डिपार्टमेंट में दबदबा बना रहेगा।
लव- घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेंगे। घर में मांगलिक आयोजन संबंधी विचार-विमर्श होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ तनाव आपकी वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- चल रही समस्याओं का कुछ समाधान मिलेगा और येन-केन प्रकारेण आप अपना काम निकालने में सक्षम भी रहेंगे। कुछ समय अपनी रूचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से आप को खुशी मिलेगी और इससे आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी बहुत अधिक जल्दबाजी व उत्तेजना की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव होने की आशंका भी बन रही है। सुख-सुविधा संबंधी कार्यों में अधिक खर्चा होगा।
व्यवसाय- कारोबार में थोड़ा सचेत रहे। कोई ठगी होने की आशंका है। पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर भी ध्यान दे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले लोगों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट मिल सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में कुछ मनमुटाव रहेंगे, जिसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में खान-पान के प्रति बहुत ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। जोड़ो तथा घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज किसी नजदीकी व्यक्ति के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य दोबारा शुरू हो सकता है, जिससे आपके अंदर खोया हुआ आत्म विश्वास पुनः जागृत होगा। युवाओं को अपनी करियर को लेकर चल रही कोई चिंता का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- उधारी संबंधी कोई भी लेनदेन करने से परहेज रखें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन लेना जरूरी है। वाहन खरीदने की योजना बन रही है, तो स्थगित कर दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निभा लेंगे। समय के अनुसार कार्यप्रणाली में बदलाव जरूर करें। व्यस्तता पूर्ण समय रहेगा। फाइनेंस से जुड़े मामलों में चल रही कोई समस्या दूर होगी।
लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए योगा, प्राणायाम आदि पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। इससे घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी तथा आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कार्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बच्चों के विवाह संबंधी योजनाओं पर विचार होगा और कुछ निर्णय भी लेंगे।
नेगेटिव- दोपहर बाद पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवादित स्थिति बन सकती हैं। अपने क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखें तथा शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। किसी तरह के भी गैरकानूनी कार्य में रुचि ना लें। कोई भी यात्रा करने से पहले उसका नफा-नुकसान अवश्य सोच ले।
व्यवसाय- व्यवसायिक लोगों के लिए आज कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। वित्तीय मामलों को लेकर सजग रहें, कोई चूक होने से नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से तनाव रहेगा।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। विवाहेत्तर संबंध ना बनने दें। इन संबंधों को सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित रखें तो अच्छा है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव की समस्या रहेगी। व्यायाम तथा मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- निवेश संबंधी मामलों पर कार्य होगा और भरपूर लाभ भी उठाएंगे। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभवों तथा सलाह का भी अनुसरण अवश्य करें। संतान से संबंधित किसी योजना को कार्य रूप देने का अच्छा समय है।
नेगेटिव- युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना फायदेमंद रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीददारी में जल्दबाजी ना करें वरना धन का नुकसान हो सकता है। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे, इससे खुद के ही कार्यों में विघ्न रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपकी सूझबूझ और विवेक से लिए गए निर्णय का भरपूर लाभ मिलेगा। किसी अनजान इंसान पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। धोखा होने की स्थिति है। ऑफिस के अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे।
लव- व्यस्तता के बावजूद अपने वैवाहिक संबंधों तथा परिजनों के लिए भी समय अवश्य निकालें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- गैस, एसिडिटी जैसी समस्या परेशान करेगी। अपनी दिनचर्या व खानपान को सुव्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज जो भी गतिविधि हाथ में लेंगे, उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। आज आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा भी पूरी होगी। जिसकी वजह से मन खुश रहेगा। नवीन कार्यों की योजनाएं बनेगी, तथा उनका कार्य रूप देने के लिए कुछ लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा।
नेगेटिव- व्यक्तिगत मामलों में दूसरों पर जरूर से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। इससे उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। समय के अनुसार अपने व्यवहार और आदतों में भी बदलाव लाना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय अपने कारोबारी मामलों में किसी पर भी भरोसा ना करें। आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। आपके सपने जल्दी ही साकार होने वाले है। प्रयास करने पर कोई खास डील संपन्न हो सकती है। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिलेगी।
लव- घर में सुख-शांति और अनुशासित माहौल रहेगा। युवा लोग प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ खिलवाड़ ना करें।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन की वजह से कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। आयुर्वेदिक इलाज इसका उचित उपाय है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

