अव्यवस्था को सुधारने हेतु सहायक श्रम आयुक्त मीनाक्षी भट्ट ने किया निरीक्षण

अव्यवस्था को सुधारने हेतु सहायक श्रम आयुक्त मीनाक्षी भट्ट ने किया निरीक्षण

स्थान- खटीमा जिला उधम सिंह नगर

रिपोर्ट- अशोक सरकार

सहायक श्रम आयुक्त उधम सिंह नगर मीनाक्षी भट्ट ने खटीमा मंडी समिति परिसर स्थित श्रम विभाग कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम विभाग द्वारा गरीब श्रमिक

महिलाओं को बांटे जाने वाली सामाग्री में होने वाली अनियमितताओं की व्यवस्था को सुधारने हेतु विभाग द्वारा नए कर्मचारियों की भर्ती किए जाने के साथ ही लाभार्थियों को टोकन सिस्टम के तहत सामाग्री का वितरण किया जाएगा। जिससे एक निर्धारित तिथि पर चिन्हित लाभार्थी को सामान का वितरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि श्रम विभाग द्वारा महिलाओं को बांटे जाने वाली सामग्री के वितरण में लाभार्थी महिलाओं को लगातार अनियमितताओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते सहायक श्रम आयुक्त मीनाक्षी भट्ट के द्वारा खटीमा का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।